Connect with us

Uncategorized

मौसम विभाग ने किया उत्तराखंड के इन पांच जिलों को लेकर अलर्ट किया जारी, यहां पढ़ें अपडेट


उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज बारिश की संभावना है। जिससे पर्वतीय इलाकों में मौसम सुहावना बना रहेगा। वहीं मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार को पांच पहाड़ी जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।


मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार मंगलवार को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के साथ ही तेज गर्जन होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली जगह पर बर्फ़बारी होने के भी आसार हैं। जबकि मैदानी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। जिससे तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

सोमवार के तापमान पर डालें नजर
तापमान की बात करें तो सोमवार को राजधानी दून का अधिकतम तापमान 35.2 न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं पंतनगर में अधिकतम तापमान 37.4 और न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.5 और न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें -  चंपावत में आज पहली बार कैबिनेट की बैठक, महिलाओं के लिए हो सकते हैं बड़े फैसले

More in Uncategorized

Trending News