Connect with us

Uncategorized

माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति के कार्यालय का फीता काटकर हुआ शुभारम्भ। वृक्षारोपण ईको ब्रिक्स के साथ महिला सशक्तिकरण का लिया संकल्प।

रिपोर्ट- विनोद पाल

टनकपुर – माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति के नये कार्यालय का अध्यक्ष दीपा देवी ने फीता काटकर किया शुभारम्भ, निर्धन बच्चों की शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर कार्य किये जाने का लिया गया संकल्प।

बुधवार को टैक्सी स्टेण्ड के नजदीक माँ पूर्णागिरि पर्यावरण समिति के नवीन कार्यालय का शुभारम्भ किया गया। अध्यक्ष दीपा देवी ने पुष्प वर्षा के बीच फीता काटकर कार्यालय का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर टीम ने बेहतर ऊर्जा और उमंग के साथ कार्य किये जाने का संकल्प लिया। माल्यार्पण और मिष्ठान वितरण कर सभी ने ख़ुशी का इजहार किया ।
कार्यालय शुभारम्भ के पश्चात् समिति अध्यक्ष दीपा देवी की अध्यक्षता व सचिव बीएल यादव के संचालन मे आयोजित बैठक मे महिला उत्पीड़न, महिला सशक्तिकरण, महिलाओ को आत्मनिर्भरता की ओर लें जाये जाने के संकल्प के साथ ही मेधावी निर्धन बच्चों की शिक्षा के लिए अगले शैक्षिक सत्र से कार्य करने का संकल्प लिया गया। अध्यक्ष दीपा देवी ने कहा समिति द्वारा वृहद वृक्षरोपण, स्वच्छता अभियान के अलावा ईको ब्रिक्स पर तेजी से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा ईको ब्रिक्स के कार्य को जिला और प्रदेश स्तर पर चलाकर पॉलीथिन उन्मूलन की दिशा मे कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने अपनी टीम के अलावा जिलाधिकारी चम्पावत, मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय टनकपुर और सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।

इस दौरान अध्यक्ष दीपा देवी, सचिव बीएल यादव, उपाध्यक्ष सुनीता देवी, उप सचिव कमलेश प्रहरी, शम्मी कोहली, निकिता भार्गव, मुकेश प्रहरी, महेश आर्या, सरस्वती देवी, प्रेमलता, देवकली, मनीष मेहरा, गीता आर्या, आशा देवी, मंजू देवी, सविता देवी के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे।

More in Uncategorized

Trending News