Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी- कांग्रेस नेता प्रदीप नेगी सड़क हादसे में घायल

मीनाक्षी

हल्द्वानी। कांग्रेस नेता प्रदीप नेगी रविवार को दिल्ली जाते समय सड़क हादसे का शिकार हो गए। घटना डासना के पास हुई, जब वे इलेक्ट्रिक बस से सफर कर रहे थे। अचानक हुए हादसे में उन्हें चोटें आईं, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका उपचार जारी है।रामपुर रोड जीतपुर नेगी निवासी प्रदीप नेगी आपने अपने निजी काम से दिल्ली जा रहे थे, आज सुबह उनकी बस हादसे का शिकार हो गई। जिसमें वह घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल बन गया और कई नेता फोन कर उनका हालचाल जानने लगे। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज

More in Uncategorized

Trending News