Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज

मीनाक्षी

हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, छात्र ने पांच अक्तूबर को राजकीय नर्सिंग कॉलेज में दाखिला लिया था। छात्र की ओर से दिए गए शिकायती पत्र के मुताबिक, दाखिले के दिन ही कुछ सीनियर छात्रों ने उसे अपने कमरे में बुलाया। आरोप है कि वहां उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और गाली-गलौज की गई। इसके अलावा सीनियर छात्रों को ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का दबाव भी बनाया गया।

कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शबिस्ता नाज ने बताया कि छात्र की ओर से दिया गया शिकायत पत्र प्राप्त हो गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

छात्र का आरोप है कि इस घटना से वह मानसिक रूप से परेशान हो गया। इसके बाद उसने अगले ही दिन कॉलेज प्रबंधन को शिकायती पत्र सौंपकर अपना दाखिला रद्द करने की मांग की और वापस अपने घर लौट गया। घटना के सामने आने के बाद कॉलेज में रैगिंग को लेकर सवाल उठने लगे हैं

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में मौसम लेगा करवट, तीन दिन आंधी तूफान बरसात का येलो अलर्ट

More in Uncategorized

Trending News