Connect with us

Uncategorized

हरिद्वार में पंचायत के बीच सहायक समाज कल्याण अधिकारी पर चाकू से हमला, मुकदमा दर्ज

हरिद्वार के पथरी क्षेत्र के शिवगढ़ गांव में प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर बुलाई गई पंचायत में जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक सहायक समाज कल्याण अधिकारी पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में अधिकारी की गर्दन और दाएं कंधे पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद पंचायत में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामले में तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्रेम प्रसंग को लेकर बुलाई पंचायत में विवाद
मिली जानकारी के अनुसार शिवगढ़ गांव निवासी कमलेश पौड़ी के जहरीखाल में सहायक समाज कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात हैं। इन दिनों वह छुट्टी पर अपने गांव आए हुए थे। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि उनके परिवार का एक युवक गांव की ही युवती के साथ प्रेम प्रसंग के चलते घर से चला गया है और दोनों ने शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि प्रेमी युगल को हाईकोर्ट की ओर से सुरक्षा प्रदान करने के आदेश भी मिले हुए हैं।

सहायक समाज कल्याण अधिकारी पर किया चाकू से हमला
इस मामले को लेकर युवती पक्ष के ग्रामीणों ने गांव में पंचायत बुलाई थी। पंचायत में कमलेश भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि धर्मेंद्र, अमरपाल और वेदपाल राणा ने कमलेश पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से उनकी गर्दन और दाएं कंधे पर चोटें आईं। अचानक हुए हमले से पंचायत में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें -  गैंगस्टर गोल्डी बराड़ मोस्ट वांटेट घोषित!, FBI ने टॉप 10 लिस्ट में शामिल

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने पीड़ित के परिक्षण करवाने के बाद तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News