Connect with us

Uncategorized

सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, टनकपुर-बागेश्वर और बागेश्वर-कर्णप्रयाग हाईवे के चौड़ीकरण की तैयारी

उत्तराखंड में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों के चौड़ीकरण की योजना पर काम तेज कर दिया है। टनकपुर से बागेश्वर, बागेश्वर से कर्णप्रयाग और ऋषिकेश से उत्तरकाशी तक सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाने की तैयारी है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री धामी को पत्र लिखकर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास और चौड़ीकरण की प्रगति की जानकारी दी है। नक्शेदेखें

टनकपुर-बागेश्वर और बागेश्वर-कर्णप्रयाग हाईवे के चौड़ीकरण की तैयारी
दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सितंबर में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को पत्र लिखकर उत्तराखंड में प्रस्तावित टनकपुर-बागेश्वर, बागेश्वर-कर्णप्रयाग और ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाइन परियोजनाओं के तहत बनने वाली स्केप टनलों को दो लेन के मोटर वाहन यातायात के अनुकूल बनाने का अनुरोध किया था। सीएम के इसी अनुरोध के क्रम में केंद्रीय मंत्री ने सड़क परियोजनाओं की मौजूदा स्थिति और आगामी कार्ययोजना से अवगत कराया है। नक्शेदेखें

टनकपुर से जौलजीबी तक चौड़ीकरण का काम पूरा
केंद्रीय मंत्री के पत्र के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग-09 के तहत टनकपुर से जौलजीबी तक 183 किलोमीटर सड़क को दो लेन में चौड़ा करने का काम पूरा हो चुका है। वहीं, 10 किलोमीटर लंबे चंपावत बाईपास का निर्माण कार्य प्रगति पर है। लोहाघाट और पिथौरागढ़ बाईपास के कार्यों को वर्ष 2027-28 में स्वीकृति देने का लक्ष्य रखा गया है।

इसी तरह राष्ट्रीय राजमार्ग-109K के तहत जौलजीबी से बागेश्वर तक 190 किलोमीटर मार्ग के विकास की योजना है। इसमें जौलजीबी से बंगापानी तक 29 किलोमीटर सड़क का कार्य स्वीकृत हो चुका है। जबकि बंगापानी से बागेश्वर तक 160 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण की डीपीआर तैयार कर ली गई है। इस कार्य को वर्ष 2027-28 में स्वीकृत करने का लक्ष्य है।

यह भी पढ़ें -  मसूरी के इको-सेंसिटिव जोन में खनन!, शिकायत के बाद काम बंद, कार्रवाई के निर्देश

बागेश्वर-कर्णप्रयाग मार्ग की DPR तैयार
बागेश्वर से कर्णप्रयाग तक 108 किमी सड़क को दो लेन में चौड़ा करने की भी तैयारी है। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, इस परियोजना की डीपीआर पूरी हो चुकी है और वर्ष 2027-28 में इसे स्वीकृति देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के तहत ऋषिकेश से उत्तरकाशी तक 143 किमी सड़क के दो लेन चौड़ीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। उत्तरकाशी से गंगोत्री तक 100 किमी मार्ग में 14 किमी का कार्य स्वीकृत किया गया है, जबकि शेष 86 किमी के कार्य को वर्ष 2027-28 में स्वीकृति देने की योजना है।

सीएम धामी ने जताया आभार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन परियोजनाओं में सहयोग के लिए पीएम मोदी मोदी और केंद्र सरकार का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सीएम धामी ने कहा कि पर्वतीय और सीमांत क्षेत्रों में बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में आसानी होगी। इसके साथ ही पर्यटन, व्यापार और सामरिक दृष्टि से भी प्रदेश को लाभ मिलेगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News