Connect with us

Uncategorized

किच्छा में बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

train accident in kiccha (1)

किच्छा से लालकुआं जा रही ट्रेन की चपेट में आने से 18 साल के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

​मजदूरी पर जाते समय हुआ हादसा

​मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा किच्छा से करीब नौ किलोमीटर दूर आनंदपुर क्षेत्र में हुआ। मृतक की पहचान किच्छा के गडरिया बाग निवासी अमित कुमार (18) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमित रोजाना की तरह मजदूरी करने के लिए घर से निकला था, लेकिन इसी दौरान वह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

​परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।18 साल की कम उम्र में बेटी की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे दो बहनें और एक भाई समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  नैनीताल - काठगोदाम रोड पर पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग, धमाकों से मची अफरा-तफरी, चालक ने ऐसे बचाई जान

More in Uncategorized

Trending News