Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

उपनल कर्मचारियों का आंदोलन जारी, कहा भिखारियों की तरह नहीं चाहिए मानदेय

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री धामी ने उपनल कर्मियों की मानदेय वाली मांग को पूरा किए जाने का आश्वासन दिया था, वादे के अनुसार सीएम धामी ने उनकी बात रखी, लेकिन इसके बावजूद सरकार के फैसले से नाखुश उपनल कर्मचारियों का आंदोलन जारी है।

बुधवार को सैकड़ों की संख्या में उपनल कर्मचारियों ने शहर में रैली निकाली। उपनल कर्मचारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि उनको भिखारियों की तरह मानदेय भीख में नहीं चाहिए। ऐसी वृद्धि नहीं चाहिए जो ऊंट के मुंह में जीरे के समान हो,उपनल कर्मचारियों ने समान कार्य, समान वेतन के फैसले के बिना हड़ताल खत्म नहीं करने का ऐलान किया है। कर्मचारियों ने राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मांगे पूरी न हुई तो करेंगे आत्मदाह। उन्होंने सरकार पर खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। अगर सरकार ने उनकी बातों पर अमल नहीं किया तो, उग्र आंदोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  व्यापारीयों ने रामलीला कमेटी के विरुद्ध खोला मोर्चा
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News