Connect with us

Uncategorized

प्रदेश के इन दो जिलों में मतदाताओं का आंकड़ा इतना अधिक,चलेगा वेरिफिकेशन अभियान

मीनाक्षी

उत्तराखंड के दो जिलो में निवास न करने के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों के वोट बने हैं। जिनकी अब छंटनी की जाएगी।

प्रदेश के दो जिलों में मतदाताओं का आंकड़ा इतना अधिक है कि मुख्य चुनाव अधिकारी ने दोनों जिलाधिकारियों को वेरिफिकेशन अभियान चलाने को कहा है। इसके लिए मतदाता-जनसंख्या अनुपात (ईपी रेशियो) का पूरा डाटा मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने डीएम को भेज दिया है।

उत्तराखंड में ईपी रेशियो का औसत आंकड़ा 704 यानी प्रति एक हजार में से 704 मतदाता का है। लेकिन अल्मोड़ा में प्रति एक हजार में से 995 और पौड़ी में 979 मतदाता हैं। अल्मोड़ा का ईपी रेशियो सामान्य से 29.10 प्रतिशत और पौड़ी का 27.50 प्रतिशत अधिक है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने दोनों जिलों को ईपी रेशियो का पूरा डाटा भेज दिया है।

अब जिलाधिकारी के स्तर से दोनों जिलों में घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन कराया जाएगा। ये माना जा रहा है कि इन दोनों जिलों में बड़ी संख्या उन मतदाताओं की है, जो कि यहां के निवासी हैं लेकिन दूसरे राज्यों में रहते हैं। ये भी देखने का प्रयास किया जाएगा कि कहीं इनके वोट दोनों जगह तो नहीं बने हुए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने बताया कि सत्यापन के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 18 अधिकारियों को मिली पदोन्नति; नई तैनाती के आदेश जारी

More in Uncategorized

Trending News