Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे का किसानों ने फूंका पुतला,भारी रोष

गदरपुर। किसानों ने कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे का पुतला फूंका औऱ जमकर नारेबाजी की। दरअसर अरविंद पांडे ने केंद्र सरकार के कृषि कानून बिल का समर्थन किया था, लेकिन बीते दिन आय़ोजित कार्यक्रम में उनको पगड़ी पहनाकर सम्मानित भी किया गया, जिससे किसानों में रोष है और इसलिए उन्होंने कैबिनेट मंत्री का पुतला दहन किया।

बता दें कि गदरपुर में बीते दिन किसान गुरुद्वारा परिसर में एकत्र हुए और वहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कैबिनेट मंत्री को पगड़ी पहनाई गई जिससे किसान नाराज हो गए। किसानों ने कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे का पुतला फूंका। इस मौके पर तराई किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सलविंदर सिंह कलसी ने कहा कि गदरपुर में भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जसवीर सिंह और अन्य कार्यकर्ताओं ने खुद को सिख बताकर कैबिनेट मंत्री को पगड़ी पहनाई है और उनका स्वागत किया है। किसानों ने कहा कि कृषि बिल का समर्थन करने वाले कैबिनेट मंत्री के साथ इस तरह का व्यवहार किया गया है जो की पूरी तरह गलत और निंदनीय है। इसलिए किसान विरोध में कैबिनेट मंत्री का पुतला फूंका।जिला अध्यक्ष विक्रम गोराया ने कहा कैबिनेट मंत्री का कृषि बिल को समर्थन था लेकिन अब भाजपा कार्यकर्ता उनका गुणगान कर रहे हैं जो कि पूरी तरह गलत है।

यह भी पढ़ें -  महिला से दुष्कर्म का आरोपी दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा गिरफ्तार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News