Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल- महिला मोर्चा की महिलाओं द्वारा मल्लीताल बजार में चलाया गया जनसंपर्क अभियान मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यो की लोगो को दी जा रही है जानकारी।

भुवन ठठोला नैनीताल

नैनीताल में । मोदी सरकार द्वारा किये गए कार्यो को लोगो तक पहुचाने के लिए महिला मोर्चा नैनीताल की महिलाओं द्वारा पत्रक के माध्यम से नगर की जनता तक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत लोगों को मोदी सरकार द्वारा की गई योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

महिला मोर्चा की अध्यक्ष जीवंती भट्ट ने बताया कि मोदी सरकार द्वारा देश भर में बच्चो,बुजुर्गों,महिलाओ, कन्याओ सहित ग्रामीण क्षेत्रो के लिए विभिन्न क्षेत्रों में योजनाएं चलाई गई है जिसका देशवासी लाभ उठा रहे है। बताया मोदी द्वारा 9 सालों में बहुत अधिक विकास कार्य किये गए जिसके चलते बुधवार को महिला मोर्चा की महिलाओं द्वारा मल्लीताल, बाजार इंद्रा मार्किट,भोटिया मार्किट, सहित अन्य क्षेत्रो में जाकर पत्रक के माध्यम से लोगो तक मोदी सकरार द्वारा किये गए कार्यो की जानकारी दी। बताया कि प्रदेश भर में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है इससे अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने की शुरुआत की जा रही है साथ ही लोगों को बताया जा रहा है कि 9 सालों में मोदी सरकार द्वारा किन किन क्षेत्रों में विकास कार्य किए गए हैं जिसका प्रदेश सहित देशवासी भी लाभ उठा रहे हैं।मडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट जिला मंत्री दीपिका बिनवाल जिलाध्यक्ष अलका जीना मंडल अध्यक्ष कविता गगोला पूर्व जिला अध्यक्ष जीवंती भट्ट ज्योति ढौडियाल मीनू बिडला कोटी हंसी रावत विमला तिवारी भूपेंद्र बिष्ट उपाध्यक्ष तारा बोरा लता दफोटी आदि। लोग मजुद थे।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर घूस लेते रंगे हाथ विजिलेंस की टीम ने यह अधिकारी किया गिरफ्तार

More in उत्तराखण्ड

Trending News