Connect with us

Uncategorized

धामी कैबिनेट में रिक्त पांच कैबिनेट पदों को भरने की प्रक्रिया तेज

राज्य में लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार कर रहे बीजेपी विधायकों को जल्द बड़ी राहत मिल सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पांच रिक्त कैबिनेट पदों को भरने की प्रक्रिया तेज कर दी है। यह कदम आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति के तहत बेहद अहम माना जा रहा है ।बताते चलें कि राज्य मंत्रिमंडल में पांच पद खाली हैं, जिनमें चार लंबे समय से रिक्त हैं, जबकि एक पद पूर्व संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे से खाली हुआ है। पार्टी के कई विधायक इन पदों पर अपनी दावेदारी को लेकर उत्सुक हैं।भाजपा सूत्रों के अनुसार, हाल ही में मुख्यमंत्री धामी की दिल्ली यात्रा के दौरान केंद्रीय नेतृत्व के साथ कैबिनेट विस्तार को लेकर अहम चर्चा हुई। माना जा रहा है कि शीर्ष नेतृत्व की स्वीकृति मिलते ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।रविवार को मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी इस दिशा में सकारात्मक संकेत दिए। भट्ट ने कहा कि कैबिनेट के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही नए मंत्रियों की नियुक्ति की जाएगी।राजनीतिक गलियारों में संभावित मंत्रियों के नामों की चर्चाएं जोरों पर हैं। जिन विधायकों को कैबिनेट में जगह मिलने की अटकलें लगाई जा रही हैं, उनमें खजानदास, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, विनोद कंडारी, भरत चौधरी, बंशीधर भगत और राम सिंह कैड़ा के नाम प्रमुख हैं।

Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  लालकुआं के विधायक ने किया कांग्रेस विधायकों का पुतला दहन

More in Uncategorized

Trending News