Connect with us

Uncategorized

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: केंद्र मंत्रालय ने दी ये बड़ी सौगात

उत्तराखंड के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय मंत्रालय ने देहरादून–टनकपुर एक्सप्रेस को अब सप्ताह में तीन दिन चलाने की स्वीकृति दे दी है। इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्वीकृति पत्र भेजा है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लगातार प्रयासों और पहल पर देहरादून–टनकपुर एक्सप्रेस की आवृत्ति बढ़ाने के प्रस्ताव को रेल मंत्रालय ने स्वीकृति दे दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सीएम धामी को भेजे गए पत्र में लिखा है कि देहरादून–टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस को अब सप्ताह में तीन दिन संचालित किए जाने की स्वीकृति दी गई है।सीएम ने कहा कि यह निर्णय प्रदेशवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात है। देहरादून से कुमाऊं क्षेत्र के यात्रियों को अब अधिक सुगम और नियमित रेल सेवा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से कुमाऊं और गढ़वाल के बीच संपर्क और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए निरंतर सहयोग कर रही है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather : उत्तराखंड सावधान!, अगले 4 दिनों तक बहुत भारी बारिश, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

More in Uncategorized

Trending News