कुमाऊँ
रामलीला कमेटी छीनीगोठ के द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा
टनकपुर। छीनीगोठ ग्राम सभा की समस्त महिलाओं एवं ग्रामीणों के द्वारा आज महाशिवरात्रि से शुरू हो रही रामलीला के उपलक्ष में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। पंडित हीरा वल्लभ गहतोड़ी एवं सुरेश चंद्र गहतोड़ी ने भव्य कलश यात्रा को विधि विधान के साथ शारदा घाट टनकपुर के लिए प्रस्थान करवाया।
कलश यात्रा में गांव की समस्त महिलाओं एवं पुरुषों हर्षोल्लास के साथ प्रतिभाग किया। गांव की महिलाओं ने शिव मंदिर छीनीगोठ प्रांगण से सुबह 9:00 बजे अपने अपने सिरो में कलश रखकर उत्तराखंड के कुमाऊँनी पारंपरिक वेशभूषा में सज धज कर शारदा घाट टनकपुर के लिए प्रस्थान किया,सुबह 11:00 बजे कलश यात्रा टनकपुर शारदा घाट पहुंची। शारदा घर से सभी महिलाओं ने अपने-अपने कलश में जल भरकर वापिस छीनीगोठ शिव मंदिर में आकर दोपहर 1:00 बजे भगवान भोलेनाथ का कलश में भरे जल से जलाअभिषेक किया। रामलीला का उद्घाटन रात्रि 8:00 बजे रामलीला कमेटी निदेशक दिनेश चंद्र एवं कमेटी सचिव मुकेश जोशी के संचालन में भाजपा नेता सुभाष बगोली के द्वारा किया जाएगा। आज से शुरू हो रही रामलीला शाम 8:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक चलेगी। रामलीला का समय प्रतिदिन शाम 8:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक रहेगा। कलश यात्रा में ग्राम प्रधान पूजा जोशी दीपा देवी,इंदिरा देवी,माया पंचौली पार्वती देवी,उर्मिला देवी, मनीषा तिवारी,रितु तिवारी,पुष्पा देवी,रजनी देवी,खस्टी देवी,माधवी देवी,मानसी महर, दिव्यांगी पंत,खुशी जोशी,पायल धामी,नेहा जोशी,ममता देवी ने अपना विशेष सहयोग दिया।महिलाओं के साथ कलश यात्रा में शामिल पुरुषों में रामलीला कमेटी के निर्देशक दिनेश चंद्र भट्ट,सचिव मुकेश चंद्र जोशी,प्रदीप चंद्र जोशी, सुनील नरियाल,नवीन चंद्र जोशी ने भी अपना- अपना पूर्ण योगदान दिया।
संवाददाता:-गौरव शर्मा टनकपुर



