Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

सियासी गलियारे से उठ रही आवाज,विधायक कैड़ा थाम सकते भाजपा का दामन

भीमताल से अब तक की एक बड़ी खबर सामने आ रही है सूत्रों के अनुसार बहुत जल्द भीमताल के विधायक कैड़ा भाजपा का दामन थाम सकते हैं। यह खबर भाजपा के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है बता दें कि भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा जल्द भाजपा का दामन थाम सकते हैं। कैड़ा की मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं है।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि आने वाले 2-3 दिन के अंदर वो दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार और धनोल्टी से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार पहले ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं। जिससे भाजपा को मजबूती मिल रही है। राजकुमार विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। वहीं इस बीच खबर लंबे समय से चर्चा चल रही है कि भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

हालांकि इसका कुछ भाजपा नेताओं ने विरोध भी किया है। एक बैठक में राम सिंह कैड़ा के खिलाफ विरोध किया गया.इस बीच विधायक कैड़ा ने मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से देहरादून में मुलाकात की।उनके बीच करीब पौन घंटे तक बातचीत हुई। इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं।। राम सिंह कैड़ा भाजपा में शामिल हो रहे हैं या नहीं, इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के साथ राम सिंह कैड़ा की मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें -  व्यापारीयों ने रामलीला कमेटी के विरुद्ध खोला मोर्चा
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News