Connect with us

राष्ट्रीय

यहाँ हुआ बड़ा सड़क हादसा, 6 भारतीयों समेत सात की मौत, कई घायल

नेपाल से एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है।यहां तीर्थयात्रियों से भरी एक बस बादसे का शिकार हो गई। हादसे में बस में सवार 7 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई जबकि 19 अन्य घायल हुए हैं। घायलों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हादसा नेपाल के मधेश प्रांत में गुरुवार तड़के करीब 2 बजे पेश आया है। बताया जा रहा है कि यह बस काठमांडू से जनकपुर जा रही थी। बस में ज्यादातर भारतीय यात्री सवार थे। इसी बीच बस बारा में चुरियामई के पास पलटकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे जा गिरी।
बताया जा रहा है कि हादसे में मारे गए तीर्थयात्रियों में 6 मृतक राजस्थान के रहने वाले हैं जबकि एक यात्री नेपाली है। हादसे के समय बस में चालक और परिचालक सहित कुल 27 लोग सवार थे।दुर्घटना के बाद पुलिस ने इलाज करा रहे दो ड्राइवर और एक क्लीनर को हिरासत में ले लिया है. शुरूआती जांच में पता चला है कि हादसा तेज रफ्तार के चलते पेश आया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: तापमान में आएगी गिरावट, 16 नवंबर का मौसम अपडेट पढ़ें

More in राष्ट्रीय

Trending News