Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल में मासूम के साथ दुष्कर्म के मामले में अधिकारियों के साथ की बैठक, निर्देश देते हुए कही यह बात


देहरादून से बड़ी खबर है जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सीएम आवास में कानून व्यवस्था को लेकर एक जरूरी बैठक की। नैनीताल में नाबालिग बच्ची से हुई घटना के बाद मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि दोषियों के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पूरी तरह पीड़िता और उसके परिवार के साथ खड़ी है। नैनीताल के अफसरों को निर्देश दिए गए हैं कि बच्ची का पूरा इलाज कराया जाए। उसे मनोवैज्ञानिक मदद दी जाए और परिवार की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने अफवाह फैलाने वालों को लेकर भी सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया या किसी और तरीके से अगर कोई गलत जानकारी फैलाता है तो उसे तुरंत पकड़ा जाए और उस पर सख्त कानूनी कदम उठाया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की शांति और एकता के साथ कोई भी खिलवाड़ नहीं चलेगा। देवभूमि को बांटने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

धामी ने अधिकारियों से ये भी कहा कि राज्य में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा सबसे ऊपर है। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी जिलों को तीन दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा गया है जिसमें किरायेदारों की जांच। ठेली लगाने वालों की पहचान। फर्जी दस्तावेज बनाने वालों और अवैध कब्जों पर कार्रवाई शामिल है।

बैठक में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन। डीजीपी दीपम सेठ। प्रमुख सचिव आर के सुधांशु और आर मीनाक्षी सुंदरम। एडीजी वी मुरूगेशन। ए पी अंशुमन और गृह विभाग की अपर सचिव निवेदिता कुकरेती मौजूद रहीं। वर्चुअल तरीके से कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत। आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल। नैनीताल की डीएम वंदना। ऊधमसिंह नगर के डीएम नितिन भदौरिया और दोनों जिलों के एसएसपी भी बैठक में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें -  दलेर मेहंदी से माफ़ी मांगने की खबरों का मंत्री सुबोध उनियाल ने किया खंडन, बोले ‘कोई प्रश्न ही नहीं उठता’

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News