Connect with us

Uncategorized

संप्रेक्षण गृह में आत्मनिर्भर बनाने के लिए किशोरो को सिखाया जा रहा ये काम

मीनाक्षी

हल्द्वानी। बाल सम्प्रेक्षण गृह में रह रहे किशोरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें मोमबत्ती और क्राफ्ट बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वर्तमान में यहां पांच किशोर रह रहे हैं। जिन्हें हर दिन दो घंटे यह कार्य सिखाया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिए यहां होम डेकोर का सामान भी बनवाई जा रही हैं। बाल आत्मविश्वास हासिल कर सकें। इसको लेकर बाल कल्याण समिति और गृह प्रशासन की ओर से इस पहल का उद्देश्य किशोरों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उनके भीतर आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना है।प्रशिक्षकों का कहना है कि किशोरों में नई चीजें सीखने की उत्सुकता देखी जा रही है। उन्हें सकारात्मक दिशा में प्रेरित किया जा रहा है। जिला प्रोबेशन अधिकारी वर्षा आर्या ने बताया कि संप्रेक्षण गृह रहे किशोरों के मानसिक विकास के लिए समय-समय पर प्रयास किए जाते हैं। इसके तहत किशोरों को सीजन के अनुसार क्राफ्ट मोमबत्तियां और सजावटी सामान बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तो इसी दिसंबर तक पूरी होगी अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच, खुलेगा VIP का नाम

More in Uncategorized

Trending News