Connect with us

ज्योतिष

आज का पंचाग, राशिफल

ॐ श्री गणेशाय नमः श्री संवत् 2078, श्री शाके 1943,यह वर्षे राक्षस नाम संवतसरे रवि उत्तरायण ग्रीष्म ऋतु, आषाढ़ कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि, सोमवार, आषाढ़ मास दिन 14 गते, धनिष्ठा नक्षत्र चंद्रमा मकर राशि में दिन 12 बजकर 59 मिनट से कुंभ राशि में स्थित रहेंगे राहुकाल प्रातः 7.30 से 9 बजे तक शुभ कार्य वर्जित रहेंगे आज क्रमश बारह राशियों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि व्यापार में लाभ होगा पारिवारिक सुख मिलेगा आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी नये कार्य का शुभारंभ हो सकता है।

वृषभ राशि दिन अनुकूल है चल अचल संपत्ति जुड़ सकती है स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा आजिविका में सफलता मिलेगी पदोन्नति संभव है।

मिथुन राशि सुबह से दोपहर तक निराशा रहेगी मन अशांत रहेगा दोपहर बाद विशेष लाभ रहेगा शुभ समाचार प्राप्त होगा विरोधी शांत रहेंगे लंबित कार्य बनेगा जमीन जायदाद सम्बन्धी लाभ रहेगा आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

कर्क राशि दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी परंतु दोपहर बाद मन अशांत रहेगा आर्थिक उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है सावधानी बरतें।

सिंह राशि मनोकामना पूर्ण होगी स्वजनों से सहयोग मिलेगा प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा वाहन सुख मिलेगा आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी राजनीति पक्षों में लाभ मिलेगा।

कन्या राशि संगीत सौंदर्य सम्बन्धी कार्य में सफलता मिलेगी स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा प्रशासनिक अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा मिल सकता है चल अचल संपत्ति जुड़ सकती है ।

तुला राशि दिन की शुरुआत मध्यम रहेगी परन्तु दोपहर से दिन अनुकूल रहेगा शत्रु परास्त होंगे व्यापार में लाभ होगा कोई महत्वपूर्ण कार्य बनेगा।

वृश्चिक राशि दिन की शुरुआत तो अच्छी रहेगी किंतु दोपहर बाद आप मायूस रहेंगे बनते कामों में रूकावटें आ सकती हैं दौड़-भाग रहेगी स्वजनों से विरोध रहेगा।

धनु राशि आज सहयोगीयों से सहयोग मिलेगा पारिवारिक जीवन में उलझनें कम होंगी आय के संसाधनों में बृद्धि होगी मनचाहा लाभ होगा स्वास्थ्य लाभ रहेगा विवादित मामले सुलझ जाएंगे।

मकर राशि दिन अच्छा रहेगा आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी धार्मिक मांगलिक कार्य संभव है स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा संतान वर्ग से सहयोग मिलेगा पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन बखूबी करेंगे।

कुंभ राशि आज दिन तक थोड़ा उलझनें बढ़ सकती हैं स्वास्थ्य मध्यम रहेगा परंतु दोपहर बाद अच्छी खबर मिलेगी स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा वाहन सुख मिलेगा मित्र जुड़ेंगे आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

मीन राशि मन में एक निराशा रहेगी संतान पक्ष से चिंता रहेगी उच्च वर्गीय लोगों का दबाव रहेगा आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी स्वजनों से विरोध रहेगा लेन-देन में सावधानी बरतने। आज आप सभी राशियों के लोग भगवान शिव शंकर की आराधना करें ऊं नम शिवाय नमः इस मंत्र का अनगिनत जाप करें तत्पश्चात भगवान शिव शंकर जी के मंदिर में जाकर जलाभिषेक करें गंगा जल के तीन आचमन करें । विशेष लाभ रहेगा।

विशेष सुविधा– हमारे यहां से आप बृहद कुंडली निर्माण लघु पत्रिका निर्माण भविष्यफल बच्चों के नजर के ताबीज आनलाइन अनुष्ठान पूजा अर्चना संकल्प लेकर करा सकते हैं ।

वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित डा मदन मोहन पाठक अल्मोड़ा/हल्द्वानी दूरभाष 9411703908

Ad

More in ज्योतिष

Trending News