Connect with us

ज्योतिष

आज का राशिफल

ॐ श्री गणेशाय नमः श्री संवत् 2078, श्री शाके 1943 यह वर्षे राक्षस नाम संवतसरे रवि दक्षिणायने वर्षा ऋतु श्रावण मास कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि, श्रावण मास दिन 14 गते गुरुवार आनन्दादि योग मध्ये छत्र नाम योग, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र 16 घड़ी 5 पला तदंन्तर रेवती नक्षत्र चंद्रमा मीन राशि में स्थित रहेंगे राहुकाल दिन 1.30 से दिन 3 बजे तक शुभ कार्य वर्जित रहेंगे। आज आप सभी राशियों का दैनिक राशिफल क्रमश।

मेष राशि दिन मध्यम है लेन-देन में सतर्कता रखें वाणी पर संयम रखें अजनबी लोगों पर भरोसा ना करें वाहन संचालन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि व्यापार में लाभ होगा स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा आज खुशखबरी मिलेगी पदोन्नति संभव है लंबित कार्य बनेगा जमीन जायदाद सम्बन्धी लाभ रहेगा।

मिथुन राशि समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे स्वजनों से सहयोग मिलेगा पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी उच्च वर्गीय कर्मचारियों को महत्वपूर्ण कार्य निर्वहन करने का अवसर मिलेगा।

कर्क राशि मनचाहा लाभ होगा स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है संतान वर्ग से सहयोग मिलेगा प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी

सिंह राशि मध्यम दिन है सावधानी बरतें कोई भी कार्य सोच-समझकर ही करें जोखिम न लें अनावश्यक रूप से यात्रा न करें मन अशांत रहेगा।

कन्या राशि शुभ समाचार मिलेंगे पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी अनेकानेक कार्य बनेगा जमीन जायदाद सम्बन्धी लाभ रहेगा पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी।

तुला राशि आज आप कोई महत्वपूर्ण डील कर सकते हैं आपको आज बड़ा निवेश करने में सफलता मिलेगी।मान सम्मान बढ़ेगा।।

वृश्चिक राशि सफलता आपके कदम चूमेगी आपके लिए अनुकूल दिन है कोई महत्वपूर्ण कार्य बनेगा चल अचल संपत्ति जुड़ सकती है।

धनु राशि अधिक आत्मविश्वास आपको कानून संबन्धी दिक्कत में डाल सकता है हर कार्य सोच समझकर ही करें।

मकर राशि समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा मित्रों का सहयोग मिलेगा प्रेम प्रसंग में सफलता अविवाहित लोगों का रिश्ता पक्का हो सकता है।

कुंभ राशि मन प्रसन्न रहेगा हर्ष उल्लास रहेगा आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी स्वजनों से सहयोग मिलेगा भूमि भवन वाहन सुख मिलेगा विरोधी शांत रहेंगे लंबित कार्य बनेगा।

मीन राशि दिन की शुरुआत आर्थिक लाभ पदोन्नति से देश विदेश सेवा सम्बन्धी योग बन रहा है अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

आज आप सभी राशियों के लोग केले के वृक्ष की पूजा करें जल चढ़ाएं चन्दन जौं चढ़ाएं ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः इस मंत्र का जाप करें गौ माता को पीला लड्डू खिलावें नाखून बाल न काटें मीट अंडा ना खाएं।। विशेष आप हमारे यहां से बृहद कुंडली निर्माण लघु पत्रिका निर्माण भविष्यफल बच्चों के नजर के ताबीज आनलाइन अनुष्ठान पूजा अर्चना संकल्प लेकर करा सकते हैं।

वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित डा मदन मोहन पाठक अल्मोड़ा/हल्द्वानी मोबाइल 9411703908

Ad

More in ज्योतिष

Trending News