Connect with us

Uncategorized

नैनीताल के समीप सेंट्रो कार झील में समाई, बाल-बाल बचे सैलानी

नैनीताल। पर्यटन नगरी नैनीताल के समीप सरियाताल में बीती रात एक सेंट्रो कार नंबर यूपी 21-सीसी- 5213 अनियंत्रित होकर झील में गिर गई। इस घटना में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। बीते रात करीब साढ़े छः बजे मुरादाबाद से आए दो पर्यटक अपनी सेंट्रो कर से कालाढूंगी मार्ग के रास्ते वापस लौट रहे थे। तभी सरियाताल के पास उनकी कर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 200 मीटर नीचे ताल में जा गिरी और झील के किनारे दलदल में रुक गई। गनीमत रही की कोई भी जनहानि नहीं हुई और कार सवार दोनों लोग सही सलामत हैं। कार में मुरादाबाद निवासी आलम और उमेद सवार थे। आलम ने बताया कि वह नैनीताल घूमने आए हुए थे और वापसी के दौरान उनके कार मोड़ के पास ब्रेक नहीं लगने अनियंत्रित होकर झील में जा गिरी। उन्होंने कार से निकलकर अपनी जान बचाई। कार को निकालने के लिए उन्होंने हल्द्वानी से क्रेन बुलाई है। सरिताताल एक पिकनिक स्पॉट भी है। झील में नौकायन के साथ ही अन्य एडवेंचर एक्टिविटी भी कराई जाती हैं। गनीमत रही कि उस दौरान कोई भी वहां पर नहीं था अन्यथा किसी भी तरह की दुर्घटना हो सकती थी।

Ad
यह भी पढ़ें -  मंत्री सुबोध उनियाल से भिड़ी महिला नेता, मतदान के दौरान बूथ निरीक्षण पर हंगामा

More in Uncategorized

Trending News