Connect with us

Uncategorized

सिलक्यारा टनल में दर्दनाक हादसा!, चट्टान गिरने से मजदूर मरा, कंपनी पर सवाल

 

uttarkashi silkyara tunnel accident

सिलक्यारा टनल में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। इधर काम करते समय एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। ये हादसा 15 जुलाई की देर रात 12:20 बजे हुआ। मजदूर पत्थर की चपेट में आ गया। जिससे वो गंभीर रूप से चोटिल हो गया था। जहां अस्पताल में डॉक्टर ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया। लेकिन चोट गंभीर होने की वजह से उसे बचाया नहीं जा सका।

सिलक्यारा टनल में पत्थर की चपेट में आए मजदूर की मौत

दरअसल चिन्यालीसौड़ स्थित सिलक्यारा टनल में निर्माण कार्य चल रहा था। इसी बीच अचानक से एक मजदूर पत्थर की चपेट में आ गया। जिससे उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। कंपनी प्रबंधक ने तुरंत मजदूर को अस्पताल पहुंचाया।

जहां उसकी स्थिति बेहद नाजुक थी। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मजदूर झारखंड का निवासी बताया जा रहा है। मृतक के परिवार को कंपनी प्रबंधन ने घटना की सूचना दी। इसको लेकर अब आगे की कार्रवाई की जा रही है

यह भी पढ़ें -  गहरी खाई में गिरा डंपर, मौके पर ही मौत, SDRF ने निकाला शव

More in Uncategorized

Trending News