Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पहुंचे बलिदानी गौतम और वीरेंद्र के पार्थिव शरीर, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

जम्मू के पुंछ जिले के बफलियाज इलाके में आतंकी हमले में बलिदानी हुए दो बलिदानी गौतम कुमार और नायक वीरेंद्र सिंह के पार्थिव शरीर आज सोमवार को उत्तराखंड पहुंचे। पार्थिव शरीर को सेना के विमान से देहरादून एयरपोर्ट लाया गया।

यहां सेना ने दोनों बलिदानी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वहीं, सीएम धामी ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही परिजनों को ढाढ़स बंधाया। इसके बाद दोनों के पार्थिव शरीरों को सेना के हेलीकॉप्टर से उनके घर के लिए रवाना किया गया।

बता दें कि बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के बफलियाज इलाके में हुए आतंकी हमले में गढ़वाल मंडल के दो वीर बलिदानी हो गए थे। इनमें पौड़ी जिले के कोटद्वार निवासी राइफलमैन गौतम कुमार (29) और चमोली जिले के बमियाला गांव के वीरेंद्र सिंह थे। पहले बलिदानी के पार्थिव शरीर को दो दिन पहले उत्तराखंड लाया जाना था, लेकिन कई कारणों से नहीं लाया जा सका।

गौतम की तैनाती 89 आर्म्ड कोर में थी, वहीं वीरेंद्र 15वीं गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। वीरेंद्र का परिवार रुड़की में रहता है, लेकिन उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बमियाला में किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  देहरादून में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

More in उत्तराखण्ड

Trending News