Connect with us

Uncategorized

केदारताल ट्रैक से बरामद हुए दो और शव, 4 हुई मरने वालों की संख्या

उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक से दो और ट्रैकर्स के शव बरामद हुए हैं. जिला प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक मरने वालों की संख्या चार हो गयी है.

केदारताल ट्रैक से बरामद हुए दो और शव
गौरतलब है कि 27 अक्टूबर को 13 लोगों का एक दल जिसमें 7 ट्रेकर्स और 6 सपोर्ट स्टाफ शामिल थे. गंगोत्री से केदारताल ट्रेक के लिए निकला था। खराब मौसम, भारी बर्फबारी और ग्लेशियर के कारण रास्ता बंद हो जाने की वजह से यह दल तय समय पर वापस नहीं लौट सका.

4 हुई मरने वालों की संख्या
जानकारी मिलने के बाद, प्रशासन के समन्वय से SDRF, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM), वन विभाग और ट्रेकिंग एजेंसी की टीमें खोज और बचाव अभियान शुरू किया. बीते मंगलवार को रेस्क्यू टीम ने दो शव बरामद किये हैं. जबकि बुधवार को भी दो ट्रैकर्स के शव बरामद हुए हैं. अभी तक मरने वालों की संख्या चार हो गयी है.

मृतकों के शवों को पहुंचाया उत्तरकाशी के मतली हेलीपैड
मृतकों के शव को हेलीकॉप्टर से उत्तरकाशी के मतली हेलीपैड तक पहुंचाया गया है। SDRF, NIM, वन विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों की टीमें केदारताल इलाके में संयुक्त खोज और बचाव अभियान चला रही हैं, ताकि बाकी लापता लोगों का पता लगाया जा सके। शेष लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए सर्चिंग अभियान लगातार जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  फर्जी दस्तावेजों से MBBS में दाखिला कराने के मामले में तीन और गिरफ्तार, अब तक 8 आरोपी अरेस्ट

More in Uncategorized

Trending News