Connect with us

Uncategorized

UKSSSC ने बदली इन भर्ती परीक्षाओं की तारीखें,देंखे लिस्ट

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तिथियों में आंशिक संशोधन करते हुए नया परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग द्वारा 25 जून 2026 को जारी संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार कई महत्वपूर्ण भर्तियों की परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है। आयोग ने अभ्यर्थियों से नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखते रहने की अपील की है।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार पशुधन प्रसार अधिकारी, विशेष तकनीकी अर्हता, कनिष्ठ सहायक/आशुलिपिक ग्रेड-1/व्यक्तिगत सहायक भर्ती परीक्षाओं की नई तिथियां घोषित की गई हैं। वहीं सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा के संबंध में अलग से अधिसूचना जारी की जाएगी।इन भर्ती परीक्षाओं की नई तारीखें घोषित

  1. कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक ग्रेड-1 एवं व्यक्तिगत सहायक भर्ती
    सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय के अंतर्गत आयोजित होने वाली इस भर्ती परीक्षा अब 23 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी।
  2. पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती परीक्षा
    पहले यह परीक्षा 12 जुलाई 2026 को प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर 6 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।
  3. विशेष तकनीकी अर्हता परीक्षा
    विभिन्न विभागों के लिए आयोजित होने वाली विशेष तकनीकी अर्हता परीक्षा, जो पहले 28 जून 2026 को प्रस्तावित थी, अब 14 सितंबर 2026 से प्रारंभ होगी।
  4. सहायक लेखाकार भर्ती
    आयोग ने स्पष्ट किया है कि सहायक लेखाकार (विभिन्न विभाग) भर्ती परीक्षा की तिथि फिलहाल निर्धारित नहीं की गई है। इसकी सूचना अलग से विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी।
    UKSSSC ने अभ्यर्थियों से की यह अपील
    आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से कहा है कि वे परीक्षा तिथियों और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए समय-समय पर UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करते रहें, ताकि किसी भी अपडेट की जानकारी समय पर मिल सके।
    अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
    संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी की रणनीति बनाएं।
    एडमिट कार्ड और अन्य अपडेट के लिए आयोग की वेबसाइट पर नियमित नजर रखें।
    किसी भी अफवाह या अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें।
    केवल आयोग की आधिकारिक अधिसूचना को ही अंतिम मानें।

More in Uncategorized

Trending News