Connect with us

कुमाऊँ

जीएसटी वृद्धि के विरोध में केंद्रीय वित्त मंत्री का पुतला फूंका

बागेश्वर। व्यापार संघ ने gst वृद्धि के विरोध में केंद्रीय वित्त मंत्री का पुतला दहन किया, और व्यापारियों के उत्पीड़न का विरोध किया।
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बबलू नेगी के नेतृत्व में आज सभी व्यापारियों ने स्थानीय एसबीआई तिराहे में केंद्रीय वित्त मंत्री का पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष नेगी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय सरकार लगातार व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है इसी क्रम में gst वृद्धि करते हुए व्यापारियों को लगातार परेशान किया जा रहा है, व्यापार संघ व्यापारियों का उत्पीड़न बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। जिला महामंत्री अनिल कार्की ने कहा कि व्यापार संघgst वृद्धि के विरोध और व्यापारी हित में लगातार संघर्ष जारी रखेगा।

पुतला दहन में प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जखवाल, नगर महामंत्री देव अधिकारी, जिला संगठन मंत्री मनीष पाण्डेय, नगर सचिव अनुज साह, अक्षित जखवाल, ललित किरमोलिया, दयाल पाण्डेय,पंकज परिहार, कवि जोशी, रमेश दानू, राहुल साह, सोनू चौधरी ,भरत रावल आदि मौजूद थे।

Ad Ad
यह भी पढ़ें -  टनकपुर के मुक्केबाज़ों ने रोहतक में दिखाया दम, प्रियांशु को रजत और हर्षित को कांस्य पदक
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News