Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन के गौरव अध्यक्ष नमांशु बने महामंत्री

चकरपुर। उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन की नई कार्यकारणी का विस्तार आज रोडवेज मृतक आश्रित शुभम सिंह के निज निवास ग्राम नदन्ना चकरपुर जनपद उधम सिंह नगर में संरक्षक गंगा गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में किया गया। नई कार्यकारिणी में गौरव शर्मा को अध्यक्ष पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है,शुभम सिंह को उपाध्यक्ष,नमांशु को महामंत्री,सचिन आर्या को संगठन मंत्री,संदीप सिंह को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन के मुख्य सलाहकार पद पर टनकपुर डिपो के रिटायरमेंट परिचालक सत्य प्रकाश गोस्वामी को नियुक्त किया गया है। संगठन का संरक्षक गंगागिरी गोस्वामी को संगठन के सभी पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से पूर्व की भांति फिर से बनाया गया है।

संरक्षक गंगा गिरी गोस्वामी ने सभी नए पदाधिकारियों का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इसके साथ ही मुख्य सलाहकार सत्य प्रकाश गोस्वामी एवं संरक्षक गंगा गिरी गिरी गोस्वामी ने एक दूसरे का फूल मालाओं से हार्दिक अभिनंदन एवं अभिवादन किया। टनकपुर निवासी रोडवेज मृतक आश्रित सचिन आर्या पेट में अत्यधिक तकलीफ होने के कारण आज की बैठक में शामिल नही हो पाए। इसलिए सचिन आर्या को फोन कॉल के माध्यम से संगठन मंत्री पद का अहम दायित्व सौंपा गया। उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन के संरक्षक गंगागिरी गोस्वामी ने कहा कि संगठन की नई कार्यकारिणी के विस्तार के बाद उत्तराखंड रोडवेज के समस्त मृतक आश्रितों की संघर्ष की इस लड़ाई में हर पल हर घड़ी उनका सहयोग मेरी ओर से सदैव बना रहेगा।

श्री गंगा गिरी ने कहा कि में उत्तराखंड रोडवेज के समस्त मृतक आश्रितों को उनका हक अपने जीते जी हर हाल में दिलवा कर ही दम लूंगा। जब तक रोडवेज के समस्त मृतक आश्रितों को उत्तराखंड सरकार अनुकंपा के आधार पर परिवहन निगम में समायोजित नहीं कर देती तब तक हमारे संगठन का संघर्ष जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें -  पाटनी इलेक्ट्रॉनिक दे रहा मेक इन इंडिया को बढ़ावा,IFB भारतीय कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की नई सीरीज हुई लॉन्च,आसान किस्तों पर घर ले जाएं इलेक्ट्रॉनिक सामान

मुख्य सलाहकार सत्य प्रकाश गोस्वामी ने कहा जैसे मेरे घर के बच्चे हैं वैसे ही यह सब मृतक आश्रित मेरे घर के बच्चे जैसे ही हैं, में आज संगठन की नई कार्यकारिणी के विस्तार में एक प्रण लेता हूं कि उत्तराखंड सरकार जब तक उत्तराखंड रोडवेज के समस्त मृतक आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर परिवहन निगम में समायोजित नहीं कर देती है,में हर पल हर समय उत्तराखंड रोडवेज के समस्त मृतक आश्रितों के साथ कंधे से कंधा मिला कर इस लड़ाई में उनके साथ खड़ा रहूंगा जहां भी मेरे से बन पड़ेगा मेरा पूर्ण सहयोग रोडवेज के मृतक आश्रितों के साथ सदा बना रहेगा।

संगठन विस्तार की नई कार्यकारिणी की बैठक में आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं परिवहन मंत्री चंदन राम दास से मिलकर उनके समक्ष उत्तराखंड रोडवेज के समस्त मृतक आश्रितों की इस गंभीर समस्या को रखने के बारे में विचार विमर्श किया गया।

आपको बताते चलें संरक्षक गंगा गिरी गोस्वामी एवं मुख्य सलाहकार सत्यप्रकाश गोस्वामी का सभी पदाधिकारियों से यह भी कहना है,कि उत्तराखंड रोडवेज के समस्त मृतक आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर उत्तराखंड परिवहन निगम में समायोजित किए जाने के विषय पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री से मिलकर उन्हें ज्ञापन के माध्यम से उत्तराखंड रोडवेज के समस्त मृतक आश्रितों की इस गंभीर समस्या से अवगत कराया जायेगा। संगठन के मुख्य सलाहकार सत्यप्रकाश गोस्वामी ने देहरादून फोन कर परिवहन निगम के एमडी रोहित मीणा से रोडवेज मृतक आश्रितों के विषय पर वार्ता करने की बात भी कही है, साथ ही श्री सत्य प्रकाश ने यह भी कहा कि संगठन के सभी नए पदाधिकारियों का बस पास बनवाने के बारे में एमडी रोहित मीणा से निवेदन भी किया जायेगा।

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News