Uncategorized
26 साल का हुआ उत्तराखंड: राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने CM को भेजा पत्र

उत्तराखंड आज अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजा है। पत्र में कर पीएम ने उत्तराखंड के सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं। नक्शेदेखें
राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने CM धामी को भेजा पत्र
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में उत्तराखंड की 26 सालों की विकास यात्रा, राज्य की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत, आधारभूत ढांचे के विस्तार, सीमांत क्षेत्रों के विकास और विभिन्न क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की है। नक्शेदेखें
लगातार आगे बढ़ रहा उत्तराखंड: PM
पीएम ने कहा कि 9 नवंबर 2000 को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदृष्टि और दृढ़ संकल्प से उत्तराखंड एक अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। राज्य स्थापना की यह वर्षगांठ देवभूमि के लोगों के अदम्य साहस, अटूट स्वाभिमान और अनवरत प्रगति के संकल्प को नमन करने का अवसर है। राज्य गठन के समय जिन आकांक्षाओं के साथ उत्तराखंड का निर्माण हुआ था, आज प्रदेश उन्हें साकार करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। नक्शेदेखें
PM ने की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना
पीएम ने उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि हिमालय की ऊंची चोटियों के बीच बसा यह प्रदेश प्रकृति के अनुपम सौंदर्य और आध्यात्मिक वैभव का संगम है। मां गंगा और यमुना जैसी पवित्र नदियों का उद्गम इसी धरती से होता है। पंच केदार, पंच प्रयाग और चारधाम की परंपरा उत्तराखण्ड को देश की आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र बनाती है। बाबा केदारनाथ और बदरीविशाल से लेकर गंगोत्री, यमुनोत्री, हेमकुंट साहिब, जागेश्वर धाम और आदि कैलाश तक प्रदेश के पवित्र स्थल करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास से जुड़े हैं। नक्शेदेखें
पीएम ने किया उत्तराखंड से अपने पुराने जुड़ाव का उल्लेख
PM ने उत्तराखंड से अपने पुराने जुड़ाव का उल्लेख करते हुए कहा कि संगठन के कार्यों के दौरान उन्होंने देवभूमि के अनेक क्षेत्रों में लंबा समय बिताया है। केदारनाथ की दिव्य गुफा में साधना, आदि कैलाश की आध्यात्मिक यात्रा, बुग्यालों का आशीर्वाद और माताओं-बहनों का स्नेह आज भी उनकी स्मृतियों में जीवंत है। उन्होंने उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनने की पूरी क्षमता वाला प्रदेश बताते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। नक्शेदेखें
राज्य के आधारभूत ढांचे का हुआ व्यापक विस्तार: PM
पीएम ने कहा कि ‘विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए पिछले एक दशक में राज्य की कनेक्टिविटी और आधारभूत ढांचे का व्यापक विस्तार हुआ है। केंद्र सरकार ने लगभग 890 किलोमीटर लंबी चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना पर 11 हजार करोड़ से अधिक का निवेश किया है। नक्शेदेखें
पीएम ने कहा लगभग 125 किलोमीटर लंबी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना पर भी कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। ये परियोजनाएं चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के साथ ही प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति प्रदान करेंगी। पीएम ने केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण को विशेष महत्व का कार्य बताते हुए कहा कि धाम के विकास के लिए सैकड़ों करोड़ रुपये के कार्य किए गए हैं। बदरीनाथ धाम में भी लगभग 500 करोड़ की लागत से रिवर फ्रंट, प्लाजा और मास्टर प्लान के तहत विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्य किए जा रहे हैं।





