Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड में फिर करवट लेगा मौसम, यहां होगी बारिश और बर्फबारी




प्रदेश में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। शुक्रवार और शनिवार को जहां प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिनभर बादलों की लुकाछिपी चलती रही तो वहीं दूसरी ओर चारधाम सहित हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई। जिस कारण पर्वतीय इलाकों में ठंड बढ़ गई है।


मौसम विभाग ने प्रदेश में तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। चमोली, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी जिले में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है।

बारिश और बर्फबारी के बाद लुढ़का तापमान
शुक्रवार को हुई बारिश और बर्फबारी के बाद मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 0.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जिस कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश का मौसम इसी प्रकार बना रहेगा।

केदारनाथ में जमी तीन फीट तक बर्फ
लगातार हो रही बर्फबारी के कारण केदारनाथ धाम में तीन फीट तक बर्फ जम गई है। इसके साथ ही शनिवार को गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ व हेमकुंड साहिब में भी बर्फबारी हुई। इसके साथ ही उत्तरकाशी की हर्षिल और हरकीदून घाटी में भी बर्फबारी हुई

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा का शव गोमती नदी से बरामद, क्षेत्र में शोक की लहर

More in Uncategorized

Trending News