Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार

धारचूला (पिथौरागढ़)। उत्तराखंड के धारचूला में एक नेपाली महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला का शव शुक्रवार सुबह बाजार से करीब दो किलोमीटर दूर खेतिला क्षेत्र में पुल के पास बरामद हुआ। महिला के सिर और शरीर पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं। घटना के बाद से उसका लिव-इन पार्टनर फरार है।उत्तराखंड समाचार पत्रिका

मृतका की पहचान 33 वर्षीय मीना लोहार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से नेपाल के सुनसेरा, दार्चुला की रहने वाली थी और वर्तमान में धारचूला के खेतिला क्षेत्र में रह रही थी। बताया गया है कि मीना पिछले करीब तीन वर्षों से अपने पति मोहन राम से अलग रह रही थी और देवराज नबियाल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी।

पुलिस के अनुसार, बेटे की शिकायत पर मामले में लिव-इन पार्टनर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल और घर की जांच की। घर के बेड और फर्श पर खून के गहरे निशान मिले। मौके से खून से सना कपड़ा, तकिया और अन्य साक्ष्य कब्जे में लिए गए हैं।

पुलिस ने फॉरेंसिक फील्ड यूनिट की टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र कराए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से फरार हो गया।

धारचूला प्रभारी एसएचओ अंबी राम आर्य ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  अंकिता के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, मौन व्रत के दौरान हुई कार्रवाई, बिगड़ी तबियत
Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News