Connect with us

Uncategorized

शिक्षा विभाग में शीघ्र भरे जायेंगे शिक्षकों के रिक्त पदः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा में लम्बे समय से रिक्त शिक्षकों के पदों को शीघ्र भरा जायेगा, इसके लिये विभागीय अधिकारियों को दो टूक निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा प्रदेशभर के विद्यालयों में ढ़ांचागत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गये। साथ ही कलस्टर स्कूलों के मानक निर्धारण के लिये भी अधिकारियों को कहा गया।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज यमुना कालोनी स्थित शासकीय आवास पर विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने अधिकारियों को प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में लम्बे समय से रिक्त चल रहे शिक्षकों के पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिये आयोग को तत्काल अधियाचन भेजा जाय ताकि विभाग को समय पर नये शिक्षक उपलब्ध हो सके और स्कूलों में पठन-पाठन सुचारू हो सके।

विभागीय मंत्री ने कहा कि शिक्षा में गुणावत्ता लाने के उद्देश्य से प्रदेश में कलस्टर मॉडल स्कूल बनाये जाने हैं, इन स्कूलों के मानक निर्धारण के लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं, साथ ही उन्हें शासन को जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराने को भी कहा गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्राथमिक, जूनियर, हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट विद्यालयों को एक साथ जोड़कर कलस्टर स्कूल स्थापित किये जायेंगे। इससे विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर होगी साथ ही विद्यालयों को साधन सम्पन्न बनाने में भी आसानी होगी।

डा. रावत ने कहा कि प्रदेश के विद्यालयों में ढ़ांचागत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गये हैं। स्कूलों के नवीन एवं जीर्ण-शीर्ण भवनों के निर्माण को जनपदवार शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने को कहा गया है।बैठक में महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी, निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीमा जौनसारी, निदेशक बेसिक शिक्षा वन्दना गर्ब्याल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  रिंग रोड की जद में आने वाली जमीनों का होगा सर्वे

उत्तरकाशी दौरे पर रवाना हुये कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आज उत्तरकाशी जनपद के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हुये। मीडिया को जारी एक बयान में उन्होंने बताया कि वह चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं के दृष्टिगत बुद्धवार को उत्तरकाशी में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को परखेंगे।

इस दौरान वह कार्डिक केयर यूनिट एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी कर्यालय का भी उद्घाटन करेंगे। इसके उपरांत डॉ. रावत स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ चार धाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद कैबिनेट मंत्री उत्तरकाशी जनपद में विद्यालयी शिक्षा विभाग एवं सहकारिता विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक के उपरांत डा. रावत जौनपुर ब्लॉक के श्रीकोट में जिला सहकारी बैंक की शाखा का उद्घाटन कर स्थानीय लोगों को सहकारी बैंक की सौगात देंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News