Connect with us

Uncategorized

वैश्य महासभा (रजि०), हल्द्वानी द्वारा गणतंत्र दिवस पर एक रामोत्सव का आयोजन परिणय गार्डन बैंकट हॉल रामपुर रोड में किया


वैश्य महासभा (रजि०), हल्द्वानी द्वारा आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर एक रामोत्सव का आयोजन परिणय गार्डन बैंकट हॉल रामपुर रोड में किया गया। जिसमें ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के बाद पंडित विवेक शर्मा जी की मंडली द्वारा बहुत ही भव्य सुंदरकांड का पाठ किया गया। आरती व प्रसाद वितरण के पश्चात वैश्य समाज के घटकों के वरिष्ठ जनों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया ,साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तीर्ण बच्चों का भी सम्मानित किया गया। वैश्य महासभा के अध्यक्ष आलोक शारदा जी ने सभी को अयोध्या श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा व गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं व बधाई दी।साथ ही वैश्य महासभा द्वारा इस अवसर पर भंडारे व सहभोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों के द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक बंशीधर भगत, दर्जा राज मंत्री दिनेश आर्य, जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, महामंत्री वैश्य महासभा भवानी शंकर नीरज, संरक्षक विनय लाहोटी, सुशील अग्रवाल पप्पी , बिन्देश गुप्ता, बद्री प्रसाद गुप्ता, सुरेश केसरवानी , भगवान सहाय अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, विपुल अग्रवाल, अतुल जायसवाल कपिल अग्रहरि, पूनम अग्रवाल, उमेश गुप्ता, सीमा देवल ,भाजपा नगर अध्यक्ष प्रताप रैकवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरमवाल आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के चार जिलों में बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान

More in Uncategorized

Trending News