Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी के इन मोहल्लों में टैंकर के भरोसे पानी

मीनाक्षी

हल्द्वानी। शहर में पेयजल की कमी से करीब 31 मोहल्लों के लोगों को जरूरत से कम पानी मिल रहा है। ऐसे में पेयजल की निर्भरता टैंकर से मिलने वाले पानी पर बन गई है। जल संस्थान ने इस कमी से प्रभावित क्षेत्रों में विभागीय के साथ अनुबंधित टैंकरों की संख्या बढ़ा दी है।

लगातार बढ़ रहे गर्मी के असर से संकट और बढ़ने के आसार बने हुए हैं। लगातार बढ़ रहे तापमान से पानी की मांग की बढ़ रही है। मांग के अनुसार पानी नहीं मिलने से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संकट गहरा गया है। कई क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंचने से ड्राई जोन बनने लगे हैं।समस्या के समाधान को जल संस्थान ने प्रभावित क्षेत्रों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार शहर के 31 मोहल्लों में जरूरत के कम पानी पहुंच रहा है। जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिलने पर यहां के लोगों की निर्भरता टैंकर से मिलने वाले पानी पर बढ़ रही है। इसके लिए जल संस्थान 10 विभागीय और 8 अनुबंधित टैंकरों का सहारा ले रहा है। हर टैंकर दिन में चार से पांच चक्कर प्रभावित क्षेत्रों में पानी पहुंचा रहा है। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी टैंकर से पानी भेजा जा रहा। इस स्थिति में गर्मी का असर और बढ़ने परप्रभावित क्षेत्रों की संख्या बढ़ने की संभावना बनी है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बंशीधर भगत नहीं लड़ेंगे चुनाव? अफवाहों पर बीजेपी विधायक ने दी बड़ी सफाई

More in Uncategorized

Trending News