Uncategorized
5 अगस्त को उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड में 5 अगस्त को मौसम बिगड़ा रहने वाला है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।
5 अगस्त को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने 5 अगस्त के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। वैज्ञानिकों ने देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले के लिए मूसलाधार बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की माने तो इन जिलों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
6 और 7 अगस्त को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की माने तो 6 अगस्त को उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 7 अगस्त को भी भी प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। वैज्ञानिकों ने प्रदेश के सभी जिलों के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।






