Connect with us

Uncategorized

रामनगर में बुलडोजर एक्शन के बीच महिला को आया हार्ट अटैक

मीनाक्षी

रामनगर के तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में आज सुबह से अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बड़ा अभियान जारी है,सुबह करीब 6:30 बजे भारी पुलिस बल, जिला प्रशासन और वन विभाग की मौजूदगी में बुलडोजर कार्रवाई शुरू की गई,इस दौरान कच्चे और पक्के मकानों को ध्वस्त किया जा रहा है,वहीं कार्रवाई के बीच एक महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई. बताया जा रहा है कि महिला को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उसे तत्काल रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है, घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में चिंता का माहौल है.
बता दें कि अपर कोसी क्षेत्र में यह कार्रवाई फेज-2 के तहत की जा रही है,प्रशासन की इस कार्रवाई में करीब 80 से 82 परिवारों के मकानों को हटाया जा रहा है,पूरे इलाके में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ फायर टीम, वन विभाग तथा जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर तैनात हैं.
कार्रवाई शुरू होने से पहले ही देर रात कई परिवारों ने खुद अपने मकानों को तोड़ना शुरू कर दिया था,लोग अपने आशियानों से ईंटें, दरवाजे और अन्य जरूरी सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाते नजर आए,गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 2025 में फेज-1 के तहत करीब 51 परिवारों को हटाया गया था,वहीं फेज-2 में 90 से अधिक परिवारों को हटाया जाना प्रस्तावित था, लेकिन करीब 9 से 10 परिवारों के मामले उच्च न्यायालय में होने के चलते फिलहाल उन्हें कार्रवाई से अलग रखा गया है.
वहीं कार्रवाई से पहले प्रभावित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल था, महिलाओं और बच्चों के सामने आशियाना छिनने के साथ ही रहने का संकट खड़ा हो गया है,प्रभावित लोगों का कहना था कि ठंड के इस मौसम में आखिर वे अपने बच्चों और परिवार को लेकर कहां जाएं.
फिलहाल अपर कोसी क्षेत्र में प्रशासन की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है,इस बीच एक 45 वर्षीय फात्मा महिला उसका अतिक्रमण हटाने के दौरान हार्ट अटैक आने की घटना ने पूरे अभियान के दौरान मानवीय संकट की तस्वीर भी सामने ला दी है, महिला को तुरंत ही रामनगर के रामदत्त सहित चिकित्सालय में लाया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है. फातमा के पुत्र शादाब ने बताया कि वह देर रात से ही अपना सामान हटाने में लगे हुए थे वहीं आज जब प्रशासन ने कार्रवाई की तो इस दौरान उनकी माता को दिल का दौरा पड़ गया ,इसके बाद प्रशासनिक अमले में अपना तफरी मच गई,उन्होंने तुरंत ही मौके पर मौजूद एंबुलेंस के माध्यम से महिला को रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया जहां उसका उपचार चल रहा है.
वहीं कार्रवाई से पहले प्रभावित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल था,महिलाओं और बच्चों के सामने आशियाना छिनने के साथ ही रहने का संकट खड़ा हो गया है। प्रभावित लोगों का कहना था कि ठंड के इस मौसम में आखिर वे अपने बच्चों और परिवार को लेकर कहां जाएं.
फिलहाल अपर कोसी क्षेत्र में प्रशासन की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है, इस बीच महिला को हार्ट अटैक आने की घटना ने पूरे अभियान के दौरान मानवीय संकट की तस्वीर भी सामने ला दी है.

More in Uncategorized

Trending News