Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

 

Uttarakhand Weather

उत्तराखंड में इन दिनों बारिश का सिलसिला जारी है। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। वहीं  मौसम विभाग ने 8 सितम्बर के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

उत्तराखंड के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग ने 8 सितम्बर के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। वैज्ञानिकों की माने तो मंगलवार को देहरादनू , बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा, उधम सिंह नगर और चम्पावत जिले में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गर्जना के साथ बौछार होने की संभावना जताई है।

9 और 10 सितम्बर का मौसम अपडेट

वैज्ञानिकों की माने तो 9 सितम्बर को भी प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इस दिन देहरादनू , बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा और चम्पावत जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि 10 सितम्बर को उत्तराखंड के सभी जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें -  9 सितम्बर को उत्तराखंड दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष, नेताओं की बढ़ी टेंशन, सामने आ सकती है सीक्रेट लिस्ट!

More in Uncategorized

Trending News