Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड के युवाओं के लिए सरकार नौकरी का बड़ा मौका, इन पदों पर निकली बंपर भर्ती

 

Uttarakhand Group D Recruitment 2026 sarkari-naukri

उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का पिटारा खोल दिया है। आयोग ने विभागों में रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है 

नदीनिगरानी

समूह-ग के 553 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी

UKSSSC ने 31 अगस्त को विज्ञापन जारी किया है। जिसके अनुसार कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर के विभिन्न विभागों व कलेक्ट्रेट कार्यालयों में 6 पद, निबंधन लिपिक के 55 पद, सहायक खनिज पर्यवेक्षक के 22 पद, सर्वे लेखपाल के 16 पद, कंप्यूटर सहायक के 9 पद, टेलीफोन ऑपरेटर (राज्यपाल सचिवालय) का 1 पद के लिए भर्ती निकाली है।

कैसे करें आवेदन?

अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। विज्ञापन के अनुसार भर्ती के लिए आठ सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि सात अक्टूबर है। इसके बाद आवेदन पत्र में संशोधन की अवधि 12 से 14 अक्टूबर है। लिखित परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 15 नवंबर रखी गई है।

क्या होनी चाहिए योग्यता?

अधिकांश पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास होना है। लिपिकीय पदों के लिए कंप्यूटर पर हिंदी टंकण में न्यूनतम 4000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा की गति अनिवार्य है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। सामान्य पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित है।

100 अंकों की दो घंटे की वस्तुनिष्ठ ऑफलाइन लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा में सामान्य हिंदी (20 अंक), सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन (40 अंक) और उत्तराखंड का सामान्य ज्ञान (40 अंक) से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। अनारक्षित व उत्तराखंड ओबीसी के लिए 300 रुपए, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस के लिए 150 रुपए और दिव्यांग अभ्यर्थी के लिए 150 रुपए आवेदन शुल्क रखा गया है

More in Uncategorized

Trending News