Connect with us

Uncategorized

काठगोदाम-हैड़ाखान-खनश्यू मार्ग पर भारी मलबा, यातायात बंद

लगातार बारिश के कारण काठगोदाम-हैड़ाखान-खनश्यू मोटर मार्ग पर भूस्खलन से यातायात बाधित हो गया है। लोक निर्माण विभाग और स्थानीय …और पढ़ें

News Article Hero Image

हल्द्वानी। लगातार बारिश के बाद काठगोदाम-हैड़ाखान-खनश्यू मोटर मार्ग पर भूस्खलन से यातायात बंद हो गया है। मार्ग के किलोमीटर 19 पर पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया। मलबा काफी ऊंचाई और दूर से खिसककर आया है।

इससे दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रुक गई है। यह मार्ग रीठा साहिब होते हुए चंपावत तक जाता है। करीब 200 गांवों के लोगों के लिए यह प्रमुख संपर्क मार्ग है। पिछले कई दिनों से बारिश के कारण मार्ग कई स्थानों पर खराब हो चुका है।

कुछ जगह सड़क धंसने की स्थिति भी बनी हुई है। क्षेत्र पंचायत सदस्य चिराग बोरा ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की मशीनें और डंपर मार्ग को खोलने में जुटे हैं। क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री राम सिंह कैड़ा की ओर से भी मार्ग को जल्द सुचारू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि किलोमीटर 19 पर भूस्खलन बड़ा होने के कारण फिलहाल मार्ग बंद है। विभाग और जनप्रतिनिधियों का प्रयास है कि जल्द मलबा हटाकर यातायात बहाल किया जाए। उन्होंने यात्रियों से मार्ग खुलने तक सावधानी बरतने की अपील की है।

यह भी पढ़ें -  2 सितंबर को उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

More in Uncategorized

Trending News