Uncategorized
कुमाऊं विश्वविद्यालय के नए कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने संभाला कार्यभार

नैनीताल/हल्द्वानी, कुमाऊं विश्वविद्यालय को नए कुलपति के रूप में प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट का नेतृत्व मिल गया है। प्रो. बिष्ट ने विश्वविद्यालय के कुलपति पद का कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।प्रो. लोहनी ने 1 से 21 सितंबर तक 21 दिनों के लिए कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त दायित्व संभाला। उन्होंने इस दौरान विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के सहयोग के लिए आभार जताया।
प्रो. लोहनी ने विश्वास जताया कि प्रो. बिष्ट के नेतृत्व में कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षा, शोध, नवाचार और अकादमिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि दोनों विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा की गुणवत्ता और विस्तार के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और भविष्य में इनके बीच शैक्षणिक व शोध सहयोग और मजबूत होगा।
उन्होंने अतिरिक्त दायित्व सौंपने के लिए कुलाधिपति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए महत्वपूर्ण अकादमिक और प्रशासनिक अनुभव रही।






