Connect with us

Uncategorized

छात्र संघ चुनाव से 11 दिन पहले आरक्षण पर बवालः हल्द्वानी MBPG कॉलेज के बाहर पुलिस से भिड़े छात्र; NSUI ने मेहुल शाह को बनाया प्रत्याशी

मीनाक्षी

कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा छात्र संघ चुनाव का आरक्षण रोस्टर जारी करते ही विवाद गहरा गया है। 29 सितंबर को होने वाले चुनावों से ठीक 11 दिन पहले शुक्रवार शाम आए इस फैसले के विरोध में कुमाऊं के सबसे बड़े एमबीपीजी डिग्री कॉलेज (हल्द्वानी) के बाहर छात्रों ने जोरदार हंगामा किया।

गेट खोलकर अंदर घुसे छात्र, पुलिस ने बमुश्किल संभाला

रोस्टर के तहत एमबीपीजी कॉलेज में छात्रा उपाध्यक्ष के साथ-साथ संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद भी छात्राओं के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं। निर्णय आते ही कोषाध्यक्ष पद के दावेदार मुकेश पांडे, भरत केसरवानी और संयुक्त सचिव पद के उम्मीदवार मानस आर्या अपने समर्थकों के साथ कॉलेज गेट पर एकत्र हो गए। छात्रों ने कॉलेज के अंदर घुसने का प्रयास किया, जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने रोका। आक्रोशित छात्र उच्च शिक्षा मंत्री और कुमाऊं विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए और बाद में जबरन गेट खोलकर परिसर में दाखिल हो गए।प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि चुनाव तिथि घोषित होने के 10 दिन बाद आरक्षण तय करना विवि प्रशासन की गंभीर लापरवाही है। यदि रोस्टर लागू करना ही था, तो सत्र की शुरुआत में किया जाना चाहिए था। अब महज 11 दिन बचे हैं और अधिसूचना जारी होने वाली है, ऐसे में एन वक्त पर नियम बदलना चुनाव की तैयारी कर रहे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
कोर्ट जाने की तैयारी, NSUI ने मेहुल शाह को दिया टिकट

देर शाम तक चले हंगामे के बीच लछात्र नेताओं ने विवि कार्य परिषद के इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देने का निर्णय लिया है। वहीं, इस सियासी घमासान के बीच NSUI ने एमबीपीजी कॉलेज से छात्र संघ अध्यक्ष पद के लिए मेहुल शाह को अपना आधिकारिक प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

More in Uncategorized

Trending News