Connect with us

Uncategorized

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 SI-ASI के बंपर तबादले

dehradun-ssp-police-transfer-list-si-asi-posting-update

देहरादून में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। कई दरोगाओं के बंपर तबादले किए गए है। SSP के निर्देश पर 22 सब इंस्पेक्टर (SI) और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) के तबादले किए गए हैं। इस आदेश के बाद कई अधिकारियों की तैनाती बदली गई है। सभी अधिकारियों को नई तैनाती पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। 

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के तबादले

इस आदेश के अनुसार दुर्गेश कोठियाल को बसंत विहार से कैंट का वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर बनाया गया है। तो वहीं ओमप्रकाश को कैंट से बसंत विहार भेजा गया है। इसके अलावा मनोहर सिंह रावत को डोईवाला से नेहरू कॉलोनी, राजीव धारीवाल को सहसपुर से बसंत विहार, मुकेश भलेड़ी को ISBT ऋषिकेश से पटेलनगर और प्रवीण पुंडीर को सहसपुर से पटेलनगर ट्रासंफर कर दिया गया है।

ऋषिकेश ISBT चौकी प्रभारी बने दिनेश चमोली

आदेश में प्रमोद शाह को पटेलनगर से कोतवाली नगर भेजा गया है। दिनेश चमोली को पुलिस लाइन से ISBT ऋषिकेश और रवि प्रसाद कवि और अमन चड्ढा को SIS शाखा भेजा गया है।

इसके साथ ही जसपाल गुसाईं का सहसपुर, सोमवीर का रायपुर, देवेंद्र पंवार का त्रिवेणीघाट और विनेश कुमार का AIIMS ऋषिकेश ट्रासंफर किया गया है।

इसके अलावा मुकेश कुमार का रायवाला, सचिन पुंडीर का डोईवाला, जगदंबा प्रसाद और चंद्रशेखर नौटियाल का प्रेमनगर में तबादला कर दिया गया है। मनमोहन को क्लेमेन्टाउन और देवेंद्र नेगी को पटेलनगर भेजा गया है। अजय प्रकाश भट्ट जिन्हें पूर्व में विकासनगर से कैंट तबादला किया गया था। उस आदेश को अब निरस्त कर दिया गया है

More in Uncategorized

Trending News