Uncategorized
धामी सरकार का युवाओं को बड़ा तोहफा, अब फ्री में होगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

उत्तराखंड के युवाओं को धामी सरकार ने बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। इस योजना के जरिए प्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग के साथ गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
भौगोलिकसंदर्भ
10 हजार युवाओं को मिलेगा लाभ
‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ के माध्यम से प्रदेश के करीब 10 हजार युवाओं को निशुल्क कोचिंग का लाभ मिलेगा। योजना के तहत 18 से 25 साल की आयु के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन माध्यम से कोचिंग की सुविधा दी जाएगी।
IAS, IPS और PCS समेत कई परीक्षाएं शामिल
योजना के तहत युवाओं को UPSC और राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं के साथ IAS, IPS और PCS जैसी सेवाओं में जाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसके अलावा CDS, बैंकिंग, रेलवे और SSC समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाएगी।इसके अलावा CAT, MAT, GATE, NET और CSIR-NET जैसी परीक्षाओं को भी योजना में शामिल किया गया है। युवाओं को परीक्षा की तैयारी के लिए गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।






