Connect with us

Uncategorized

नैनीताल पुलिस की तत्परता: नंदा देवी मेले में गुम हुआ महिला का पर्स महज आधे घंटे में बरामद

मीनाक्षी
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन एवं डॉ जगदीश चन्द्र एसपी क्राइम ट्रैफिक नैनीताल, एसपी संचार नैनीताल श्री रेवाधर मठपाल के पर्यवेक्षण में नंदा देवी मेले में श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा के साथ-साथ खोया-पाया संबंधी मामलों में नैनीताल पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

आज प्रातः लगभग 11:00 बजे दीपाली बोरा पुत्री दीपक बोरा, निवासी ज्योलिकोट, हल्द्वानी नंदा देवी मेले में खरीदारी करने पहुंची थीं। खरीदारी के दौरान उनका पर्स कहीं गुम हो गया। पर्स में करीब ₹2,000 की धनराशि, ATM कार्ड, आधार कार्ड एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे।

काफी तलाश करने के बाद भी पर्स नहीं मिलने पर महिला द्वारा मेला कंट्रोल रूम स्थित खोया-पाया केंद्र पर पहुंचकर पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम द्वारा तत्काल आसपास के संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की गई तथा दुकानदारों एवं अन्य लोगों से पूछताछ की गई। नैनीताल पुलिस की तत्परता एवं त्वरित कार्रवाई के चलते महज आधे घंटे के भीतर महिला का पर्स बरामद कर लिया गया।

बरामद पर्स को उसमें मौजूद समस्त सामान सहित महिला दीपाली बोरा के सुपुर्द किया गया। अपना पर्स एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज वापस मिलने पर महिला ने नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया।

पुलिस टीम

1. हे0का0 शिवेंद्र बोरा
2. कांस्टेबल हरीश प्रसाद
3. महिला कांस्टेबल पूजा चौधरी
4. महिला कांस्टेबल नीतू चन्दोला

*

यह भी पढ़ें -  आज अंकिता हत्याकांड को चार साल, प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन, CBI कार्यालय का घेराव, सड़क पर उतरेंगे लोग

More in Uncategorized

Trending News