Connect with us

Uncategorized

न्यूज़ पोर्टलों की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से की अपील

हल्द्वानी। हिमालयन डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के बैनर तले न्यूज़ पोर्टल संचालकों की अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2026 के लिए न्यूज़ पोर्टलों की इनपैनलमेंट प्रक्रिया और टेंडर में निर्धारित खुले विज्ञापन रेट को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

स्‍थानीय समाचार

सोमवार को सूचना महानिदेशालय द्वारा वर्ष 2026 के लिए न्यूज़ पोर्टलों के इनपैनलमेंट की निविदा खोले जाने के बाद संचालकों ने निर्धारित विज्ञापन दरों पर चिंता जताई। उनका कहना है कि वर्तमान दरें डिजिटल न्यूज़ पोर्टलों के संचालन, कर्मचारियों और अन्य आवश्यक खर्चों को देखते हुए उचित एवं व्यवहारिक नहीं हैं।

बैठक में पोर्टल संचालकों ने महानिदेशक सूचना से विज्ञापन की निर्धारित दरों पर पुनर्विचार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि डिजिटल मीडिया आज पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और आम जनता तक समाचार पहुंचाने में इसकी भागीदारी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में डिजिटल मीडिया के आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए विज्ञापन की व्यवहारिक दरें निर्धारित किया जाना आवश्यक है।

बैठक में गिरीश जोशी, तारा जोशी, ईश्वरी दत्त भट्ट, महेंद्र सिंह नेगी, धर्मानंद खोलिया, सुरेश पाठक, दिनेश पांडेय, हर्ष रावत, अंकित साह, जीवन राज, सचिन जोशी, मोहन कांडपाल, अकरम सिद्दीकी सहित दर्जनों पत्रकार एवं न्यूज़ पोर्टल संचालक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड देश में नंबर-1!, केंद्र से मिला बड़ा सम्मान

More in Uncategorized

Trending News