Uncategorized
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का ने दी शुभकामनाएँ,कही ये बात

लालकुआं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ, भाजपा नेता एंव पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनके नेतृत्व की जमकर सराहना की।
यहाँ अपने आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री पद तक पीएम मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक सेवा का सफर पूरी तरह निष्कंटक, निष्कलंक और निरंतर विकास को समर्पित रहा है।
उन्होंने कहा कि सुशासन, प्रखर राष्ट्रवाद, विरासत के साथ विकास और जनकल्याणकारी नीतियों के बल पर आज भारत ने वैश्विक पटल पर एक सशक्त पहचान बनाई है। समाज के प्रत्येक वर्ग और समूह के उत्थान के लिए योजनाएँ धरातल पर काम कर रही हैं।
उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और आम जनता पूरे उत्साह व ऊर्जा के साथ प्रधानमंत्री का जन्मदिन मना रहे हैं।
इस अवसर पर पार्टी की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की गई है, जिसके तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनकल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।
उन्होंने सनातन परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस प्रकार भगवान श्रीराम के आगमन पर दीप जलाए गए थे, उसी परंपरा के तहत शाम को सामूहिक और व्यक्तिगत रूप से दीप जलाकर प्रधानमंत्री की दीर्घायु और निरंतर ऊर्जा की कामना की जाएगी। उन्होंने विधानसभा वासियों से दीप जलाने की अपील की है






