Connect with us

Uncategorized

बरसाती नाले का कहर: क्रेटा कार बहने से युवक-युवती की मौत, एक युवती घायल

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में देर रात्रि थाना प्रेमनगर क्षेत्र के लोअर कंडोली, पौंधा रोड स्थित कंडोली पुल के पास क्रेटा वाहन बरसाती नाले में बह गया। इस हादसे में एक युवक और युवती की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने देर रात दोनों के शव बरामद कर पुलिस को सौंप दिए हैं। एक युवती घायल हालत में मिली।पुलिस के मुताबिक क्रेटा कार संख्या आरजे 13 सीई 5641 के तेज बरसाती बहाव में बहने की सूचना पर एसडीआरएफ टीम डाकपत्थर, अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पहुंचकर एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल सर्चिंग एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। उक्त क्रेटा वाहन में एक युवक एवं दो युवतियां सवार थे। एसडीआरएफ टीम द्वारा रात्रि में प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच अथक प्रयास करते हुए सर्चिंग अभियान चलाया गया।सर्चिग के दौरान घटनास्थल से लगभग दो किलोमीटर दूर सहज पुत्री गुलशन बवेजा को घायल अवस्था में रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा पुलिस के सुपुर्द किया गया। वहीं सर्चिग के दौरान वाहन में सवार अक्षय पुत्र मुकेश, उम्र 20 वर्ष, निवासी जयपुर, राजस्थान एवं एक अन्य युवती का शव बरामद कर लिया गया। दोनों शवों को आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस के सुपुर्द किया गया। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाकर आवश्यक कार्रवाई की गई। प्रतिकूल परिस्थितियों एवं तेज बरसाती बहाव के बावजूद एसडीआरएफ जवानों द्वारा पूरी रात लगातार रेस्क्यू एवं सर्चिंग कार्य किया गया

यह भी पढ़ें -  बारावफात (ईदुल-मिलादनवी) के सकुशल एवं शांतिपूर्ण आयोजन हेतु नैनीताल पुलिस अलर्ट

More in Uncategorized

Trending News