Uncategorized
बागेश्वर में भीषण सड़क हादसा: पालिका के कूड़ा वाहन ने कांग्रेस नेता की बोलेरो को मारी टक्कर, नेता घायल, वाहन क्षतिग्रस्त


बागेश्वर। तहसील मार्ग के समीप रविवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नगर पालिका के एक तेज रफ्तार कूड़ा संग्रहण वाहन ने विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कांग्रेस नेता अनिल टँगड़िया गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता अनिल टँगड़िया अपनी बोलेरो गाड़ी से अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान तहसील मार्ग के पास सामने से आ रहे नगर पालिका के कूड़ा वाहन (संख्या UK 02-CA 1096) के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बोलेरो को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दुकान के आगे बने पक्के ऊंचे चबूतरों और सीढ़ियों से जा टकराई।वाहन के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बचे चालकप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कूड़ा वाहन का चालक बेहद तेज गति में था। हादसे में बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया है और उसका आगे का पहिया भी उखड़ गया। गनीमत रही कि इतनी जोरदार टक्कर के बाद भी कोई जनहानि नहीं हुई।अस्पताल में चल रहा इलाजदुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल कांग्रेस नेता अनिल टँगड़िया को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में पालिका के वाहन चालकों की लापरवाही और तेज गति को लेकर भारी आक्रोश है। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।






