Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी:- जिला सूचना अधिकारी के निधन से शोक की लहर

नैनीताल/हल्द्वानी। नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन की खबर से सूचना विभाग और प्रशासनिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

सूचना विभाग ने जताया गहरा शोक

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत अधिकारी के निधन को सूचना विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

गिरिजा शंकर जोशी के निधन की सूचना के बाद सूचना विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में भी शोक व्याप्त है। विभागीय स्तर पर उनके योगदान और सेवाओं को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

परिजनों, सहकर्मियों और परिचितों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।

यह भी पढ़ें -  धामी सरकार का सख्त रुख: नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, देहरादून-हल्द्वानी में मदरसों पर कार्रवाई

More in Uncategorized

Trending News