Uncategorized
हल्द्वानी : विजयपुर गांव में गुलदार की दहशत, 10 वर्षीय बच्चे अंश पर झपटा

मीनाक्षी
विजयपुर गांव में गुलदार की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। शाम होते ही ग्रामीण घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। इसी बीच देर शाम गांव में गुलदार ने 10 वर्षीय बच्चे अंश पर झपट्टा मार दिया। अंश ने किसी तरह गुलदार से बचकर अपनी जान बचाई।
घटना के बाद गांव में भय का माहौल और बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में गुलदार की लगातार आवाजाही के चलते शाम के बाद घर से बाहर निकलना जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ही गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है।गदगदिया रेंज के वन क्षेत्राधिकारी जगदीश जोशी ने बताया कि वन विभाग को घटना की जानकारी है। गुलदार के हमले में घायल अंश का उपचार कराया गया है। उन्होंने बताया कि नियमानुसार उपचार के बाद पीड़ित को मुआवजा भी उपलब्ध कराया जाएगा।गुलदार के हमले की घटना के बाद विजयपुर गांव में ग्रामीणों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार की निगरानी और सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है






