Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी विधानसभा में दावे-आपत्तियों की सुनवाई जारी

हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची से जुड़े दावों और आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया लगातार जारी है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता सूची का प्रकाशन 14 जुलाई को सभी पोलिंग बूथों पर किया गया था, जिसके बाद 13 अगस्त तक दावे और आपत्तियां आमंत्रित की गईं। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी के मुताबिक, हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में नो-मैपिंग समेत अन्य समस्याओं से जुड़े नोटिस भी जारी किए गए हैं। इन मामलों की सुनवाई निर्धारित रोस्टर के अनुसार की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों को सुनवाई के लिए बुलाया गया है, यदि वे निर्धारित रोस्टर के अनुसार उपस्थित नहीं होते हैं तो उन्हें अगली तारीख दी जाएगी।प्रशासन के अनुसार अब तक करीब 80 प्रतिशत सुनवाई का कार्य पूरा किया जा चुका है और शेष मामलों का भी जल्द निस्तारण किया जा रहा है।सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि मतदाता सूची से संबंधित जो भी आपत्तियां सामने आ रही हैं, उनके समाधान के लिए प्रत्येक सोमवार को सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साप्ताहिक बैठक की जा रही है। वहीं आम जनता की ओर से उठाई जा रही आशंकाओं और शंकाओं का भी प्रशासन द्वारा सुनवाई के दौरान निस्तारण किया जा रहा है।
प्रशासन का कहना है कि पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से समयबद्ध रूप में पूरा किया जाएगा, ताकि मतदाता सूची से जुड़ी किसी भी पात्र व्यक्ति की समस्या का समाधान किया जा सके।

यह भी पढ़ें -  अग्निवीर भर्ती रैली पांच अक्टूबर से, 23 अक्टूबर तक चलेगी भर्ती प्रक्रिया

More in Uncategorized

Trending News